लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त मेजर जनरल की तस्वीर ट्वीट करने, उसे डिलीट करने पर आलोचनाओं का शिकार हुआ विस्तारा

By भाषा | Updated: April 23, 2019 03:17 IST

इस ट्वीट को लेकर हुई आलोचनाओं के बाद विस्तारा ने इसे डिलीट कर दिया था और यह कहते हुए एक बयान जारी किया था कि वह नहीं चाहती कि उसके मंच से किसी का अनादर हो।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्ट हटाने का हमारा मकसद इस प्रकार की टिप्पणियों को डिलीट करना था।विमानन कंपनी ने विस्तारा के चालक दल की दो सदस्यों के साथ सेवानिवृत्त मेजर जनरल जी डी बख्शी की एक तस्वीर ट्वीट की थी लिखा था कि विस्तारा से उनका उड़ान भरना उसके लिए सम्मान की बात है।

 घरेलू विमानन कंपनी विस्तारा उस समय अजीब स्थिति में फंस गई, जब अपने स्टाफ के साथ एक सेवानिवृत्त मेजर जनरल की तस्वीर ट्वीट करने को लेकर एक पक्ष ने उसकी आलोचना की लेकिन जब उसने तस्वीर डिलीट कर दी तो दूसरे पक्ष ने उसे सोशल मीडिया पर घेर लिया। विस्तारा ने अपने ट्विटर हैंडल पर रविवार को कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि हमारा मंच किसी का भी अपमान करे या किसी का दिल दुखाए।

पोस्ट हटाने का हमारा मकसद इस प्रकार की टिप्पणियों को डिलीट करना था।’’ दरअसल विमानन कंपनी ने विस्तारा के चालक दल की दो सदस्यों के साथ सेवानिवृत्त मेजर जनरल जी डी बख्शी की एक तस्वीर ट्वीट की थी और लिखा था कि विस्तारा से उनका उड़ान भरना उसके लिए सम्मान की बात है। इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने सेवानिवृत्त मेजर जनरल बख्शी द्वारा दिए गए कथित विवादास्पद बयानों का जिक्र करते हुए विस्तारा की आलोचना की थी।

विमानन कंपनी ने ट्वीट किया था, ‘‘करगिल युद्ध के नायक मेजर जनरल जी डी बख्शी(सेवानिवृत्त) का आज हमारे विमान से उड़ान भरना हमारे लिए सम्मान की बात है। देश की सेवा के लिए आपका धन्यवाद।’’

इस ट्वीट को लेकर हुई आलोचनाओं के बाद विस्तारा ने इसे डिलीट कर दिया था और यह कहते हुए एक बयान जारी किया था कि वह नहीं चाहती कि उसके मंच से किसी का अनादर हो। हालांकि इसके बाद कई ट्विटर यूजर्स ने इस ट्वीट को डिलीट करने को लेकर विस्तारा की आलोचना की । दोनों पक्षों की ओर से आलोचना होने के बाद रविवार देर शाम ट्विटर पर हैशटैग बॉयकॉटविस्तारा ट्रेंड करने लगा।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव