लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने सचिन वाजे को किया सेवा से बर्खास्‍त, मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने का है आरोप

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:10 IST

मनसुख हिरेन की मौत के मामले में आरोपी सचिन हिंदुराव वाजे को मंगलवार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन वाजे की पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 1990 में हुई थी।वाजे के खिलाफ आईपीसी की धारा 285, 465, 473, 506(2), 120(बी) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले की शुरुआती जांच के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को भी पद से हटा दिया गया था।

निलंबित किए गए मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को मंगलवार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के पास एक एसयूवी से विस्फोट सामग्री बरामद होने और व्यवसायी मनसुख हिरन के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वाजे को गिरफ्तार किया था और मुंबई पुलिस ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

शहर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई पुलिस के आयुक्त हेमंत नागराले ने वाजे को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के अधिकारी वाजे को ‘एनकाउंटर कॉप’ के नाम से भी जाना जाता है। एसयूवी-सह-हत्या मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तारी के बाद 13 मार्च को वाजे को निलंबित कर दिया गया था।

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘‘एपीआई सचिव हिन्दुराव वाजे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बृहन्नमुंबई के पुलिस आयुक्त ने भारत के संविधान के प्रावधान 311 (2) (बी) के तहत इस आशय का आदेश जारी किया है।बम विस्फोट के आरोपी की हिरासत में कथित मौत के मामले में 16 साल निलंबित रहने के बाद जून, 2020 में वाजे को फिर से पद पर तैनाती दी गयी थी।

जून, 2020 के बाद वह अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) के प्रमुख पद पर थे और फर्जी टीआरपी, फर्जी सोशल मीडिया फॉलोवर्स, डीसी कार फाइनेंस घोटाला और अंबानी सुरक्षा मामला सहित कई महत्वपूर्ण/हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच कर रहे थे।

टॅग्स :सचिन वाझेमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"