लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखे बनाते समय विस्फोट, एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत

By भाषा | Updated: May 11, 2021 14:14 IST

Open in App

हरदा (मप्र), 11 मई मध्य प्रदेश के हरदा में सिविल लाइन पुलिस थाने से करीब 500 मीटर दूर एक मकान में कथित तौर पर अवैध पटाखे बनाये जाते समय अचानक विस्फोट हो गया, जिससे एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गयी।

सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी हिमलेंद्र पटेल ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार देर शाम हरदा शहर के मगरधा रोड स्थित बैरागढ़ के एक मकान में घटी।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान विमला बाई (60), शांता बाई (80) एवं पप्पी (16) के रूप में की गई है। तीनों पटाखे बना रही थीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पटेल ने बताया कि इस हादसे में घर के दूसरे कमरे में मौजूद दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनका हरदा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस विस्फोट से घर में आग लग गई।

पटेल ने बताया कि आग लगने के बाद बहुत देर तक पटाखों में विस्फोट की आवाज गूंजती रही। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इसी बीच, हरदा जिले के अपर कलेक्टर जे पी सय्याम ने बताया कि इस घर में अवैध रूप से पटाखे बनाये जा रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बात की जांच की जा रही है कि इस परिवार को पटाखे बनाने के लिए विस्फोटक पदार्थ सहित कच्चा माल कहां से उपलब्ध कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल