लाइव न्यूज़ :

Exit poll 2019: 6.30 बजे के बाद जारी किए जाएंगे एग्जिट पोल के आंकड़े, जानिए चुनाव आयोग के निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2019 14:36 IST

चुनाव आयोग ने मीडिया हाउस को निर्देश दिए हैं कि एग्जिट पोल के आंकड़े 6.30 बजे के बाद जारी किए जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ और सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है।शाम 6.30 बजे के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जाएँगे।

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान रविवार को समाप्त रहा है। तमाम टीवी चैनल और एजेंसियां एग्जिट पोल के आंकड़े जारी करने के लिए तैयार हैं। दर्शक भी उत्सुक हैं। लेकिन उनके इंतजार की घड़ियां 6.30 बजे से पहले नहीं समाप्त होंगी। चुनाव आयोग ने 11 अप्रैल सुबह सात बजे से 19 मई को शाम 6.30 बजे तक किसी प्रकार के एग्जिट पोल पर रोक लगाई हुई है। मीडिया हाउस को निर्देश दिए गए हैं कि एग्जिट पोल के आंकड़े 6.30 बजे के बाद जारी किए जाएं।

नोटिस में कहा गया है कि रीप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट 1951 के सेक्शन 126(1)(बी) के मुताबिक मतदान के दौरान किसी प्रकार का ओपनियन पोल या अन्य सर्वे के आंकड़े जारी करना प्रतिबंधित है।

लोकसभा चुनाव के छह चरणों के मतदान निपट चुके हैं और रविवार को बाकी बची चंडीगढ़ और सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है उसमें उनमें उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, पंजाब की 13, बिहार की आठ, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, मध्य प्रदेश की आठ और एक सीट चंडीगढ़ की शामिल है।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी+ जीतेगी 131 से 151 सीटें, उद्धव की शिवसेना को 58 से 68 सीटें मिलने का अनुमान

भारतबिहार चुनाव परिणामः चुनावी रेवड़ी से उड़ रहा लोकतंत्र का मजाक

भारतBihar Exit Poll Result 2025: राजग को 160 और महागठबंधन को 77 सीट?, ‘टुडेज चाणक्य’ एग्जिट पोल, 8 एजेंसियों के सर्वे में NDA सरकार?

भारतBihar Exit Poll Result 2025: बिहार में सबसे बड़ी पार्टी कौन?, ‘एक्सिस माय इंडिया’ पोल में खुलासा, देखिए भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस का प्रदर्शन

भारतBihar Exit Poll Result 2025: एनडीए को 121-141 और महागठबंधन को 98-118 सीट?, एक्सिस माई इंडिया पोल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए