लाइव न्यूज़ :

एक्जिट पोल: मेघालय में किसी को बहुमत नहीं, 60 सीटों वाली विधानसभा में एनपीपी को सबसे ज्यादा सीटें

By शिवेंद्र राय | Updated: February 27, 2023 20:09 IST

मेघालय में 60 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 59 सीटों पर ही हुई। मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट का चुनाव यूडीपी उम्मीदवार की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया। एक्जिट पोल के अनुसार 60 सीटों वाली विधानसभा में एनपीपी को 18 से 24, कांग्रेस को 6 से 12, बीजेपी को 4 से 8, और अन्य को 4 से 8 सीटें मिलती दिख रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआएक्जिट पोल के अनुसार मेघालय में किसी को बहुमत नहीं60 सीटों वाली विधानसभा में एनपीपी को 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ। अंतिम नतीजे 2 मार्च को आएंगे लेकिन एक्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार राज्य में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।  इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के अनुसार 60 सीटों वाली विधानसभा में एनपीपी को 18 से 24, कांग्रेस को 6 से 12, बीजेपी को 4 से 8, और अन्य को 4 से 8 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

जी न्यूज- मैट्रिज के एक्जिट पोल के अनुसार एनपीपी को 21 से 26, कांग्रेस को 3 से 6 और अन्य को 6 से 11 सीटें मिल रही हैं। पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों की बात करें तो त्रिपुरा में भाजपा की प्रचंड वापसी हो रही है। वहीं नगालैंड में भी एनडीपीपी (NDPP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गठबंधन सरकार एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार राज्य में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। नगालैंड में भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन को 38 से 48, एनपीएफ को 3 से 8 और कांग्रेस को 1 से 2 सीटें मिल रही हैं। अन्य के खाते में 5 से 15 सीटें जा रही हैं। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो एक्जिट पोल में भारी अंतर से चुनाव जीत रहे हैं।

मेघालय में 60 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 59 सीटों पर ही हुई। मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट का चुनाव यूडीपी उम्मीदवार की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया। मेघालय में 60 में से 55 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं, जबकि पांच सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं।  मेघालय में 21.61 लाख वोटर्स में 10 लाख 92 हजार 396 महिलाएं हैं। मेघालय में 60 सीटों पर 375 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। भाजपा के 60, कांग्रेस के 60, तृणमूल कांग्रेस के 56, एनपीपी के 57, यूडीपी के 46 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023भारतमेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप