लाइव न्यूज़ :

Exercise Vayu Shakti-24: पाकिस्तान से लगती सीमा के पास वायुसेना 17 फरवरी से करेगी ताकत का प्रदर्शन, 100 से ज्यादा विमान लेंगे हिस्सा, गरजेंगे राफेल, Su-30MKI और LCA तेजस

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 14, 2024 14:01 IST

Exercise Vayu Shakti-24: वायु शक्ति अभ्यास में शामिल होने वाले विमान कई हवाई अड्डों से उड़ान भरेंगे। सटीक क्षमता के साथ-साथ पारंपरिक हथियारों को पूरी सटीकता के साथ इस्तेमाल करने की तैयारियों को परखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देवायुसेना 17 फरवरी से करेगी ताकत का प्रदर्शनवायु शक्ति-24 अभ्यास शुरू करने की सारी तैयारियां पूरी राफेल, Su-30MKI, LCA तेजस, मिराज 2000 और मिग -29 सहित सभी प्रमुख लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे

Exercise Vayu Shakti-24: जैसलमेर के पोखरण रेंज में भारतीय वायुसेना वायु शक्ति-24 अभ्यास शुरू करने की सारी तैयारियां पूरी कर चुकी है। 17 फरवरी से शुरू होने वाले इस युद्धाभ्यास में वायुसेना के राफेल, Su-30MKI, LCA तेजस, मिराज 2000 और मिग -29 सहित सभी प्रमुख लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे।

इससे पहले वायु शक्ति अभ्यास का अंतिम संस्करण 16 फरवरी, 2019 को आयोजित किया गया था। वायु शक्ति अभ्यास दिन और रात में चलने वाली भारतीय वायुसेना की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं का एक दिलचस्प प्रदर्शन होगा। इस अभ्यास में भारतीय सेना के साथ संयुक्त अभियानों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। राजस्थान में जैसलमेर के पास पोखरण एयर टू ग्राउंड रेंज में 'वायु शक्ति-24 अभ्यास'के आयोजन की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

वायु शक्ति-24 अभ्यास में स्वदेशी तेजस, प्रचंड और ध्रुव सहित 121 विमान भाग लेंगे। भाग लेने वाले अन्य विमानों में राफेल, मिराज-2000, सुखोई-30 एमकेआई, जगुआर, हॉक, सी-130जे, चिनूक, अपाचे और एमआई-17 शामिल होंगे। स्वदेशी सतह से हवा में मार करने वाली हथियार प्रणालियाँ आकाश और समर घुसपैठ करने वाले विमान को ट्रैक करने और मार गिराने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

वायु शक्ति अभ्यास में शामिल होने वाले विमान कई हवाई अड्डों से उड़ान भरेंगे। सटीक क्षमता के साथ-साथ पारंपरिक हथियारों को पूरी सटीकता के साथ इस्तेमाल करने की तैयारियों को परखा जाएगा। भारतीय वायुसेना के परिवहन और हेलीकॉप्टर बेड़े द्वारा विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे जिसमें गरुड़ कमांडो और भारतीय सेना के विशेष बल भी शामिल होंगे। 

इस अभ्यास में सेना रुद्र हेलिकॉप्टरों से हथियार दागेगी और सेना के अल्ट्रा लाइट होवित्जर को चिनूक हेलिकॉप्टर के माध्यम से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा। भारत में निर्मित एलसीए तेजस, प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टर और एएलएच ध्रुव हिस्सा लेंगे। एक से दो किलोमीटर के दायरे में लगभग 40-50 टन आयुध  गिराकर असली युद्ध जैसा माहौल बनाया जाएगा।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सराफेल फाइटर जेटSukhoiतेजस लड़ाकू विमानहेलीकॉप्टरपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?