लाइव न्यूज़ :

भले ही मेरे खिलाफ हजारों जनहित याचिकाएं दायर की जाये, मैं लोगों की सेवा करना जारी रखूंगा: गौतम गंभीर

By भाषा | Updated: May 26, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई कोविड-19 दवाओं के वितरण को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय की आलोचना का सामना कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद गौतम गंभीर ने बुधवार को कहा कि भले ही उनके खिलाफ हजारों जनहित याचिकाएं दायर की जायें, लेकिन वह लोगों की जान बचाना जारी रखेंगे।

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद ने कहा कि उन्होंने वही किया जो उन्हें लोगों की सेवा के लिए आवश्यक लगा और वह किसी भी सजा का सामना करने के लिए तैयार है।

गंभीर ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैंने जो दवाएं बांटी थीं, वे उस समय की जरूरत थीं। एक नहीं यदि मेरे खिलाफ हजारों जनहित याचिकाएं दायर की जाएं तो भी मैं लोगों की सेवा करता रहूंगा और उनकी जान बचाने की कोशिश करता रहूंगा।’’

उन्होंने कहा कि वह अदालत के फैसले को स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि जब भी ऐसा अवसर आएगा वह फिर से ऐसा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘सवाल यह भी पूछा जाना चाहिए कि दिल्ली में दुकानों पर दवाएं क्यों नहीं उपलब्ध थीं और अस्पताल में बिस्तरों और ऑक्सीजन की कमी क्यों थी। मैं लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आया हूं, जो मैंने की।’’

अदालत ने किल्लत के बीच कोविड-19 दवाओं को राजनीतिज्ञों द्वारा थोक में खरीदने के मुद्दे की जांच करने के सोमवार को दवा नियंत्रण को निर्देश दिये थे।

गंभीर अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर, सांद्रक और कोविड दवा फैबीफ्लू के वितरण में शामिल रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने अदालत के आदेश के तहत इस संबंध में उनका बयान भी मांगा है।

गंभीर ने कहा कि वह लोगों के जीवन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मानवता उनके लिए सबसे बड़ा ‘धर्म’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए