लाइव न्यूज़ :

Erode ByPoll Results 2025: डीएमके उम्मीदवार वी.सी. चंद्रकुमार इरोड से जीते, 44,000 वोटों से एम.के. सीतालक्ष्मी को दी मात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2025 16:47 IST

Erode ByPoll Results 2025: डीएमके के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक वी.सी. चंदिराकुमार जीत गए है

Open in App

Erode ByPoll Results 2025: डीएमके उम्मीदवार वी.सी. चंद्रकुमार ने एनटीके प्रतिद्वंद्वी एम.के. सीतालक्ष्मी के खिलाफ 44,000 वोटों की अजेय बढ़त हासिल की है।  तमिलनाडु की इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर पांच फरवरी को हुए उपचुनाव की मतगणना में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) जीत हासिल कर चुकी है।

इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर फरवरी को उपचुनाव हुआ था और शनिवार को मतगणना की जा रही है, जिसमें द्रमुक उम्मीदवार वी.सी चंद्रकुमार रूझानों में शुरू से आगे थे और अब जीत गए। 

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने बताया कि नौवें दौर की हुई मतगणना में द्रमुक उम्मीदवार व पूर्व विधायक चंद्रकुमार, एनटीके की एम. के. सीतालक्ष्मी से 48,424 मतों के अंतर से आगे हैं। चंद्रकुमार को 61,880 मत मिले, जबकि अभिनेता से नेता बने सीमन की एनटीके की उम्मीदवार सीतालक्ष्मी को 13,456 वोट मिले हैं। 

पिछले साल कांग्रेस विधायक ईवीकेएस इलांगोवन के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है। कांग्रेस, तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाले गुट का हिस्सा है और 2021 के चुनाव में भारत की सबसे पुरानी पार्टी के उम्मीदवार ए. थिरुमहान ने यह सीट हासिल की थी। 

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीट पर अगले साल चुनाव कराए जाएंगे। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। बुधवार को, इस सीट पर 67.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर 44 निर्दलीय समेत 46 उम्मीदवार हैं और मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वी.सी. चंद्रकुमार और तमिल राष्ट्रवादी पार्टी ‘नाम तमिलर काची’ (एनटीके) की एम. के. सीतालक्ष्मी के बीच है। मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक समेत विपक्षी दलों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। 

टॅग्स :उपचुनावडीएमकेTamil NaduTamil Nadu Govt
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो