लाइव न्यूज़ :

छात्र ने PM को किया ट्वीट- क्या आपके गले की माला मुझे सकती है, फिर मोदी ने भेजा 'गिफ्ट'

By भारती द्विवेदी | Updated: May 3, 2018 18:06 IST

राबेश कुमार सिंह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, धनबाद में मैकनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 3 मई: हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश गए थे। वहां पर उन्होंने सुनहरे रंग की एक माला पहनाई गई थी, जो राबेश कुमार सिंह नाम के एक शख्स को पंसद आ गई। राबेश ने ट्विटर पर पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा- 'प्रधानमंत्री जी नमस्ते, आप को पंचायती राज दिवस पर सुन रहा था, बहुत ही सुन्दर उद्बोधन। आप के गले में सोने के रंग जैसा माला देखा बहुत ही अच्छा लगा, क्या ये माला मुझे सकता है।'

पीएम मोदी को टैग करके लिखे गए इस ट्वीट के नरेंद्र मोदी ने नोटिस किया और उन्हें एक पत्र के साथ वो माला भेजा है। पीएम मोदी ने पत्र में लिखा है- 'राबेश जी ट्विटर पर आपका संदेश पढ़ा। आपने लिखा है कि मंडला में पंचायती राज दिवस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान जो माला मुझे पहनाई गई थी वह आपको पसंद आई। पत्र के साथ उपहार स्वरूप यह माला भेज रहा हूं। आपके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।'

प्रधानमंत्री की तरफ से इस उपहार को पाकर राबेश काफी उत्साहित हैं। उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए पीएम मोदी को शुक्रिया कहा है। साथ ही उस सुनहरे माला को पहनकर फोटो खिंचवाई है। राबेश लिखते हैं- 'आप का  उपहार और स्नेह भरा पत्र पाकर मन प्रफुल्लित हो गया। इस माला रूपी उपहार और शुभकामना संदेश के लिए आपका कोटि-कोटि धन्यवाद प्रधानमंत्री जी।'

पिछले साल फरवरी में शिल्पी तिवारी नाम की महिला ने प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए शॉल की मांग की थी। ट्वीट के अगले दिन ही शिल्पी के पास एक तोहफा पहुंचा। पीएम मोदी ने अपने सिग्नेचर के साथ शॉल भेजा था। शिल्पी ने फिर ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज