लाइव न्यूज़ :

ट्रक से टक्कर में कार सवार अभियंता की मौत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 17:31 IST

Open in App

हरियाणा के भिवानी जिले में एक सडक हादसे में बिजली विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान पवन कुमार फोगाट के रूप में की गयी है और वह बिजली विभाग में बतौर जूनियर इंजीनियर तैनात था ।उन्होंने बताया फोगाट अपने एक सहकर्मी सूरजमल के साथ कार में सवार होकर लौट रहे थे, तभी लोहारू रोड कुंसुभी मोड़ पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को साइड मार दी, जिससे ट्रक से बाहर निकले लोहे का एंगल कार की खिड़की के अंदर घुसकर पवन और सूरजमल के सिर पर जा लगी, जिससे इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां अभियंता की मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । उन्होंने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है तथा उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला