लाइव न्यूज़ :

सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर के नाम पर फर्जी ट्वीट करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार, शरद पवार पर की थी ये टिप्पणी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 8, 2018 11:44 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने बताया कि जैसे ही तेंदुलकर को ट्वीट के बारे में पता चला उन्होंने सारा के नाम पर फर्जी ट्विटर एकाउंट की शिकायत की। उन्होंने बताया कि अर्जुन और सारा कोई भी ट्विटर एकाउंट नहीं है।

Open in App

मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने एक 39 वर्षीय इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। उस पर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने नाम पर फेक ट्विटर हैंडल बनाने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि इस शख्स की गिरफ्तारी के लिए पिछले साल अक्टूबर से प्रयास किया जा रहा था। गिरफ्तार शख्स की पहचान अंधेरी ईस्ट के लोकसरिता अपार्टमेंट में रहने वाले नितिन आत्माराम सिसोदे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि नितिन ने सारा तेंदुलकर के नाम से 'sachin_rt' नाम का फेक ट्विटर हैंडल बनाया और ट्वीट किए।

सारा तेंदुलकर के नाम से फर्जी ट्विटर हैंडल बनाने के बाद आरोपी नितिन ने शरद पवार को निशाने पर लिया। पवार को भ्रष्टाचारी बताते हुए उसने ट्वीट किया, 'सभी जानते हैं कि शरद पवार ने महाराष्ट्र को लूटा है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अब उसने केंद्र को भी लूटने की कोशिश की... #MallyaNamesPawar।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने बताया कि जैसे ही तेंदुलकर को ट्वीट के बारे में पता चला उन्होंने सारा के नाम पर फर्जी ट्विटर एकाउंट की शिकायत की। उन्होंने बताया कि ना तो उनकी बेटी सारा और ना ही अर्जुन तेंदुलकर ट्विटर पर एक्टिव हैं। आईपी एड्रेस ट्रेस करने के बाद पुलिस ने सिसोदे नाम के शख्स को गिरफ्तार किया।

सिसोदे के वकील का कहना है कि उनके क्लाइंट ने लैपटॉप सेकेंड हैंड बेंच दिया था। अब जो व्यक्ति लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहा है उसी ने फर्जी ट्विटर आईडी बनाई होगी। हालांकि वो बेचे गए शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। आरोपी सिसोदे को 9 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि सारा तेंदुलकर के नाम से शरद पवार पर किया गया फर्जी ट्वीट सोशल मीडिया में खूब शेयर किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सिसोदिया के खिलाफ धारा 419 (व्यक्ति को धोखा देना), 420 (चीटिंग), 500 (मानहानि), 66 सी (पहचान की चोरी), 66 डी (कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते हुए धोखा देना) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :सचिन तेंदुलकरसारा तेंदुलकरट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन तेंदुलकर की शादी में गीता बसरा ने लूटी लाइमलाइट, साड़ी में दिखा ऐसा ग्लैमरस अंदाज

क्रिकेटVIDEO: अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक को पहनाई जयमाला, शादी की पहली तस्वीर और वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'