लाइव न्यूज़ :

अखिलेश राज में बने गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में ED की चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 24, 2019 15:09 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बनाए गए गोमती रिवर फ्रंट में घोटाले की बात सामने आई थी, जिसकी जांच की जा रही है। इसी बीच गुरुवार (24 जनवरी) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई राज्यों में छापेमारी की है।

Open in App

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बनाए गए गोमती रिवर फ्रंट में घोटाले की बात सामने आई थी, जिसकी जांच की जा रही है। इसी बीच गुरुवार (24 जनवरी) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई राज्यों में छापेमारी की है, जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नोएडा शामिल है। ये छापेमारी इंजीनियरिंग और ठेकेदारों के घरों पर चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम लखनऊ स्थित गोमती नगर के विशाल खण्ड और राजाजीपुरम इलाके में छापेमारी कर रही है। ईडी इंजीनियरों और ठेकेदारों के घरों पर छापेमारी कर रही है। वहीं, राजस्थान के भिवाड़ी, हरियाणा के गुरुग्राम, नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आईथम टॉवर में छापेमारी की बात कही जा रही है।कहा जा रहा है कि ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग का शक है क्योंकि तात्कालीन सरकार ने गोमती रिवर फ्रंट के लिए 1437 करोड़ रूपया खर्च होने हो चुका है और 65 फीसदी काम पूरा किया है। इसलिए बड़े घोटाले की बात सामने आ रही है। बता दें, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रिवर फ्रंट में हुए घोटाले का आरोप लगाया था, जिसकी जांच की जा रही है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस प्रोजेक्ट के लिए 1513 करोड़ रुपये रखे थे, जिसमें से 1437 करोड़ रूपये खर्च हो चुके हैं।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार