लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में ईडी की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री पोनमुडी और उनेक बेटे के परिसरों पर छापेमारी

By अंजली चौहान | Updated: July 17, 2023 10:31 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी के आवासों पर तलाशी ली।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में शिक्षा मंत्री के परिसरों में छापा ईडी द्वारा सोमवार को की गई कार्रवाई शिक्षा मंत्री और उनके बेटे के घरों में तलाशी

चेन्नई: प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) द्वारा सोमवार को तमिलनाडु में छापेमारी की जा रही है। ईडी की ये छापेमारी राज्य के शिक्षा मंत्री पोनमुडी के आवासों और परिसरों में की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंत्री के अलावा उनके बेटे के कई स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, ईडी ने चेन्नई और विलुप्पुरम में पोनमुडी के घरों पर तलाशी ली। 

खबरों के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में मंत्री पर छापा मारा गया है। तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी हाल के दिनों में ईडी के रडार पर आने वाले दूसरे डीएमके नेता हैं। इससे पहले, तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी को उनकी संपत्तियों पर छापेमारी के बाद ईडी ने गिरफ्तार किया था।

जून महीने में वी सेंथिल बालाजी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब गिरफ्तार किया गया तब डीएमके ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था और इस कार्रवाई का विरोध किया था। 

मंत्री वी सेंथिल बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद, तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी ने इसे प्रतिशोधी कार्रवाई करार दिया और दावा किया कि केंद्र उन राज्यों के खिलाफ गलत कर रहा है जहां बीजेपी सरकार नहीं है। 

टॅग्स :Tamil Naduडीएमकेप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं