लाइव न्यूज़ :

जाकिर नाइक के खिलाफ ईडी ने मुंबई में आरोपपत्र दाखिल किया, 50 करोड़ की संपत्ति भी जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2019 18:38 IST

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने जाकिर नाइक और अन्य के खिलाफ 22 दिसंबर 2016 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिकायत दर्ज की थी। इसके साथ ही ईडी ने 193.06 करोड़ रुपये की आपराधिक संपत्ति की पहचान भी की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विवादों में रहे इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक और अन्य के खिलाफ धन शोधन के आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को अपना आरोपपत्र दाखिल किया। ईडी ने मुंबई में एक विशेष अदालत में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अभियोजन की शिकायत दायर की। इसके साथ ही ईडी ने 193.06 करोड़ रुपये की आपराधिक संपत्ति की पहचान भी की है। ईडी ने नाइक की कुल 50 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की है।

बता दें कि ईडी ने जाकिर नाइक और अन्य के खिलाफ 22 दिसंबर 2016 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिकायत दर्ज की थी। इस मामले में ईडी का यह दूसरा आरोपपत्र है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने 2016 में नाइक पर मामला दर्ज किया था। इससे पहले इसी साल 22 मार्च को ईडी ने नाइक की मनी लॉन्ड्रिंग और फंड ट्रांसफर मामले में मदद करने के आरोप में नजमुद्दीन साथक को गिरफ्तार किया था। 19 जनवरी को ईडी ने नाइक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के सिलसिले में उसकी 16.40 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर दी थी। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयसीबीआईएनआईएमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"