लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में मिली प्रचंड जीत से उत्साहित कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पेश कर सकती ज्यादा सीटों की दावेदारी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2023 16:37 IST

कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद से यह संभावना जताई जाने लगी है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद विपक्ष की राजनीति पर असर पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कांग्रेस अधिक से अधिक लोकसभा सीट पर दावेदारी पेश कर सकती हैजिससे राजद और जदयू के लिए मुश्किल खड़ा कर सकती हैकर्नाटक में शानदार जीत के बाद कांग्रेस विपक्ष की एकजुटता में अपनी कुछ शर्तें जोड़ सकती है

पटना: कर्नाटक में मिली जबरदस्त जीत के बाद बिहारकांग्रेस की भी बांछे खिल गई हैं। ऐसे में कहा जाने लगा है कि बिहार में कांग्रेस अधिक से अधिक लोकसभा सीट पर दावेदारी पेश कर सकती है, जो राजद और जदयू के लिए मुश्किल खड़ा कर सकती है। ऐसे में यह भी संभावना जताई जाने लगी है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद विपक्ष की राजनीति पर असर पड़ सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगे के सफर की बात है तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। 

कहा जा रहा है कि कर्नाटक में शानदार जीत के बाद कांग्रेस विपक्ष की एकजुटता में अपनी कुछ शर्तें जोड़ सकती है। ऐसे में संभावना यह भी जताई जाने लगी है कि नीतीश कुमार को विपक्षी एकता के नेतृत्व से पीछे हटना पड़ सकता है। सीटों के बंटवारे में  भी अब कांग्रेस अपनी वाजिब हिस्सेदारी सुनिश्चित करना चाहेगी।

दरअसल, कर्नाटक विधानसभा का चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिये प्रारंभिक परीक्षा थी। हालांकि यह कहना जल्दबाजी होगा कि कर्नाटक के नतीजे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले देश के मतदाताओं का मूड बदलने का काम कर सकते हैं। वैसे भी हिमाचल प्रदेश की तरह कर्नाटक ऐसा राज्य है जो हर पांच साल में सरकार बदल देता है। 

अलबत्ता लोकसभा चुनाव से पूर्व होने वाले चार राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना है। कर्नाटक के नतीजे इन्हें प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद विपक्षी एकता की मुहिम से वे पार्टियां भी जुड़ सकती हैं, जिन्हें अब तक कांग्रेस से परहेज था। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि विपक्ष की एकजुटता जितनी ताकतवर होगी।

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्ष उतना ही मजबूत होगा। इनका कहना है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लड़ाई के लिये कांग्रेस का मजबूत होना जरुरी है। लेकिन सभी दल एकसाथ आ जायेंगे, इसपर सवाल उठाये जा रहे हैं। 

टॅग्स :महागठबंधनबिहारकांग्रेसकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार