लाइव न्यूज़ :

Kashmir: अवंतीपोरा के बरागाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

By रुस्तम राणा | Updated: December 12, 2021 09:05 IST

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक अवंतीपोरा के बरागाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिरायासुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

कश्मीर के अवंतीपोरा के बारगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। कश्मीर ज़ोन पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी को सुरक्षाबलों के द्वारा मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों के द्वारा इलाके की घेराबंदी की गई है। हालांकि मिली खबर के अनुसार अभी ये निश्चित नहीं हो पाया है कि आतंकियों की संख्या कितनी है।

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपोरा के बारगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही थी।

टॅग्स :एनकाउंटरकश्मीर मुठभेड़आतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टDelhi: रोहिणी में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधी गोली लगने से घायल

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील