लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सचिवालय में शराब की खाली बोतलें मिलीं, सरकार ने जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:17 IST

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त दक्षिणी मुंबई स्थित महाराष्ट्र सचिवालय परिसर में मंगलवार को शराब की कई खाली बोतलें पाई गईं, जिसके बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिये हैं।

बोतलें मंत्रालय में भूतल पर कैंटीन जाने वाली सीढ़ियों के नीचे मिलीं जहां मुख्यमंत्री, मंत्रियों, मुख्य सचिव और अन्य नौकरशाहों के कार्यालय स्थित हैं।

इस घटना की वजह से राज्य सरकार के सत्ता प्रतिष्ठान में सुरक्षा प्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री दत्तात्रेय भराने ने क्षेत्रीय समाचार चैनलों के साथ बातचीत में संदेह जताया कि यह काम निर्माण कार्य के लिए मंत्रालय आने वाले निजी ठेकेदारों और मजदूरों का हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा निजी मत है कि हो सकता है कि मंत्रालय के भीतर बोतलें परिसर में विभिन्न काम कर रहे कुछ निजी ठेकेदारों के कर्मचारियों द्वारा लाई गई हों। मैं राज्य प्रशासन मुख्यालय में शराब की बोतलें मिलने के बारे में राज्य के गृह मंत्री दिलीप वल्से पाटिल को सूचित करूंगा।’’

भराने ने कहा कि विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या यह घटना सुरक्षा में खामी का नतीजा है, उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जारी किए जाने वाले वैध पास के बिना मंत्रालय के भीतर प्रवेश नहीं कर सकता।’’

वहीं, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार की निन्दा की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दिल में शराब कारोबार को लेकर हमदर्दी है, जो किसी से छिपा नहीं है और मंत्रालय में शराब की अनेक बोतलें पड़ी होने की घटना को देखना अत्यंत खराब लगता है।

उपाध्ये ने कहा कि भाजपा सरकार ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शराब की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी थी, लेकिन एमवीए सरकार ने उस निर्णय को पलट दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि इस सरकार ने कोविड-19 के दौरान अन्य दुकानों और सेवाओं के लिए ढील देने से पहले ही शराब की दुकानों को खोल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए