लाइव न्यूज़ :

बोकारो के दुगदा कोलवाशरी संयंत्र में रात्रि पाली के दौरान कर्मचारी की मौत

By भाषा | Updated: August 21, 2021 00:41 IST

Open in App

झारखण्ड के बोकारो जिले के दुगदा में स्थापित बीसीसीएल के दुगदा कोलवाशरी के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कर्मचारी राजू राजभर को मध्य रात्रि में अचानक सीने में दर्द हुआ और कुछ देर में उसकी मौत हो गयी। राजभर की मौत के बाद मृतक के आश्रित को नौकरी एवं कम्पनी के नियमों के अनुसार मुआवजा देने की मांग को लेकर यूनियन के लोगों ने शव को संयंत्र में रख कर प्रदर्शन किया। बीसीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि राजभर दो महीने पहले बीसीसीएल झरिया कोलियरी से दुगदा कोल वाशरी में स्थानांतरित होकर आया था। राजभर की वर्ष 2013 में अपने पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति की गयी थी और अब उसकी मौत के बाद उसके पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज