लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे प्रख्यात मार्क्सवादी आलोचक और चिंतक डॉ रामविलास शर्मा के छोटे पुत्र, सिंगापुर में निधन

By विमल कुमार | Updated: July 6, 2021 13:33 IST

डॉ विजय मोहन सेवानिवृत होने के बाद अपने बेटे के साथ सिंगापुर में रह रहे थे। वे इन दिनों अपने पिता रामविलास शर्मा के अप्रकाशित पुस्तकों के प्रकाशन में लगे हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ विजय मोहन शर्मा पेशे से इंजीनियर थे, सेवानिवृत होने के बाद बेटे के साथ सिंगापुर में थेविजय मोहन शर्मा 83 वर्ष के थे, उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र भी हैं

प्रख्यात मार्क्सवादी आलोचक एवं चिंतक डॉ रामविलास शर्मा के छोटे पुत्र डॉ विजय मोहन शर्मा का सुबह सिंगापुर में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र भी हैं।

डॉ विजय मोहन  शर्मा पेशे से इंजीनियर थे और सेवानिवृत होने के बाद अपने बेटे के साथ इन दिनों सिंगापुर में रह रहे थे। 10 अक्टूबर 1938 को जन्मे डॉ विजय मोहन शर्मा इन दिनों अपने पिता रामविलास शर्मा की रचनावली का संपादन कर रहे थे।

इस परियोजना में उनके साथ दिल्ली विश्विद्यालय के अध्यापक डॉ केडी शर्मा भी शामिल थे जिनका पिछले दिनों कोरोना के कारण निधन हो गया।

डॉ शर्मा ने अपने पिता की पुस्तक" संगीत का इतिहास" और" भारतीय नवजागरण की समस्याएं "जैसी पुस्तकों के अलावा यशस्वी लेखक अमृतलाल नागर और रामविलास शर्मा के पत्रों का भी संपादन किया था।

पिछले दिनों डॉ रामविलास शर्मा के पत्रों की भी एक किताब आई थी जिसका संपादन उन्होंने किया था। वह अपने पिता की साहित्यिक विरासत को संभाले हुए थे और उनकी अप्रकाशित पुस्तकों के प्रकाशन में लगे हुए थे।

साहित्य एकेडमी के फेलो रहे डॉक्टर रामविलास शर्मा और उनके छोटे पुत्र का जन्म दस अक्टूबर को हुआ था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल