लाइव न्यूज़ :

एमेराल्ड कोर्ट परियोजना: वरिष्ठ नागरिकों ने बिना थके लड़ी कानूनी लड़ाई

By भाषा | Updated: August 31, 2021 23:31 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय द्वारा नोएडा के सेक्टर-93 में सुपरटेक के 40 मंजिला दो टावरों एपेक्स और सियेन को गिराए जाने का मंगलवार को आदेश दिए जाने के बीच एमेराल्ड कोर्ट परियोजना के निवासियों ने इस जीत का श्रेय खासतौर पर उन वरिष्ठ नागरिकों को दिया जोकि बिना थके एक दशक से भी अधिक समय तक कानूनी लड़ाई लड़ते रहे। इन वरिष्ठ नागरिकों में सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त डीआईजी, डीआरडीओ के एक पूर्व अधिकारी और टेलीकॉम विभाग के उप महानिदेशक शामिल हैं, जिन्होंने कई बार अदालती सुनवाई के वास्ते इलाहाबाद जाने के लिए ट्रेन का आरक्षित टिकट नहीं होने पर भी रेल में सफर किया। इतना हीं नहीं इन्हें बिल्डर के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखने के लिए दान तक एकत्र करना पड़ा। यू बी एस तेवतिया (79), एस के शर्मा (74), रवि बजाज (65) और एम के जैन (59) को बिल्डर के खिलाफ होने वाली कार्रवाई का श्रेय दिया जा रहा है। टेलीकॉम विभाग से उप महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने वाले शर्मा ने कहा कि जैन का पिछले साल कोविड-19 के कारण निधन हो गया था जबकि बजाज ने निजी कारणों का हवाला देते हुए खुद को समिति से अलग कर लिया था। शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' ये वो बूढ़े लोग थे जिन्होंने इस मुकदमे को लड़ा। सीआईएसएफ में डीआईजी रहे तेवतिया ने इस कानूनी लड़ाई में हमारा नेतृत्व किया।'' शर्मा ने अपने वकीलों जयंत भूषण और अनीश अग्रवाल को भी अदालत में मुकदमे की मजबूती पैरवी करने का श्रेय दिया। एमेराल्ड कोर्ट आरडब्ल्यूए के वर्तमान अध्यक्ष राजेश राणा ने कहा, '' हमारे पास एक अच्छी न्यायिक टीम थी लेकिन ये वरिष्ठ नागरिक किसी भी प्रयास से पीछे नहीं हटे। इन्होंने बहुत बेहतर तरीके से कार्य किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज