लाइव न्यूज़ :

अमेठी में राहुल के हार स्वीकार करने के बाद स्मृति बोलीं- ‘‘कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता’’

By भाषा | Updated: May 23, 2019 19:52 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी में स्मृति ईरानी अभी 48 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।स्मृति ईरानी को अब तक 3 लाख से ज्यादा मत प्राप्त हुए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी द्वारा अपनी पारंपरिक लोकसभा सीट अमेठी पर हार स्वीकार किये जाने के बाद भाजपा नेता एवं इस सीट पर उनकी प्रतिद्वंद्वी स्मृति ईरानी ने हिन्दी के यशस्वी रचनाकार दुष्यंत की प्रसिद्ध पंक्ति का स्मरण किया, ‘‘कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता’’।

ईरानी ने ट्वीट कर दुष्यंत की इस पंक्ति को दोहराया। अमेठी सीट पर लोकसभा मतगणना शुरू होने के बाद से ईरानी लगातार अपनी बढ़त बनाये हुए हैं। परिणाम घोषित होने से पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने अपनी हार को स्वीकार करते हुए ईरानी को इस सीट पर जीत के लिए बधाई दे दी। गांधी की इस बधाई के बाद ही स्मृति ने दुष्यंत के इस मशहूर शेर की पंक्ति को ट्वीट किया।

 

दुष्यंत का प्रेरणादायक यह पूरा शेर इस प्रकार है- ‘‘कौन कहता है कि आसमां में सुराख़ हो नही सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों |’’ गांधी इस बार केरल के वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उनके कई लाख मतों के अंतर से इस सीट पर जीत दर्ज करने का रुझान है। अमेठी में 2014 लोकसभा चुनाव में गांधी ने ईरानी को 1.07 लाख मतों के अंतर से हराया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावस्मृति ईरानीराहुल गांधीअमेठीउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल