लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: भारी हंगामे के बीच फिर टला एमसीडी मेयर का चुनाव, मनोनीत और निर्वाचित पार्षदों को दिलाई गई शपथ

By विनीत कुमार | Updated: January 24, 2023 15:30 IST

दिल्ली में मेयर का चुनाव एक बार फिर टल गया है। सदन की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच हालांकि मनोनीत पार्षदों और फिर निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एमसीडी के मेयर का चुनाव फिर से टला, सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हुआ हंगामा।हंगामे के बीच मनोनीत पार्षदों और फिर निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई।मेयर पद के प्रत्याशियों में 'आप' की ओर से शैली ओबरॉय और भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली एमसीडी के मेयर का चुनाव मंगलवार को एक बार फिर टल गया। बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई और मनोनीत पार्षदों और फिर निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई। हालांकि, इस बीच भाजपा और आप का हंगामा भी जारी रहा और आखिरकार शपथग्रहण के बाद मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं कराया जा सका।

भारी हंगामे को देखते हुए सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले  नवनिर्वाचित एमसीडी की पहली बैठक छह जनवरी को हुई थी और मेयर एवं डिप्टी मेयर का चुनाव किए बिना ही स्थगित कर दी गई क्योंकि आम आदमी पार्टी पार्षदों ने सदन के 10 ‘एल्डरमेन’ (मनोनीत) सदस्यों को शपथ दिलाए जाने को लेकर विरोध जताया था। 

सदन में हुई झड़प के बाद भाजपा और आप ने एक-दूसरे पर अपने पार्षदों पर हमला करने का आरोप लगाया था। बता दें कि मेयर पद के प्रत्याशियों में 'आप' की ओर से शैली ओबरॉय और भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए 'आप' ने आले मोहम्मद इकबाल तथा भाजपा ने कमल बागड़ी को मैदान में उतारा है।

'आप' ने इस बार एमडीसी के कुल 250 में से 134 वार्ड जीतकर एमसीडी में भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया है। भाजपा को 104 जबकि कांग्रेस को 9 वार्ड में जीत हासिल हुई थी।

टॅग्स :दिल्ली समाचारआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण