लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी की 'बायोपिक' पर चुनाव आयोग का चला डंडा, ट्रेलर को हटाने के निर्देश

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2019 11:37 IST

चुनाव आयोग ने इससे पहले जारी लोकसभा चुनाव के तहत पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर भी आचार संहिता लागू रहने तक रोक लगा दी थी।

Open in App

चुनाव आयोग ने तीन अलग-अलग वेबसाइट से 'बाघिनी: बंगाल टाइग्रेस' फिल्म के ट्रेलर को हटाने का निर्देश दिया है। इस फिल्म को कथित तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बायोपिक बताया जा रहा है। डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर सुदीप जैन ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि आयोग इस बात को सुनिश्चित करने के लिए शुरुआती कदम उठा चुका है कि ट्रेलर ऑनलाइन उपलब्ध न हो।

इस फिल्म के 3 मई को रिलीज होने की बात कही जा रही थी। हालांकि, सुदीप जैन ने कहा कि निर्माता अभी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट हासिल नहीं कर सके हैं। फिल्म के निर्देशक नेहल दत्ता ने वैसे इस बात से इनकार किया है कि यह ममता बनर्जी की बायोपिक है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पिछले हफ्ते कोलकाता में नेहल ने कहा था कि यह उनकी (ममता बनर्जी) की 'जीवन यात्रा' से प्रेरित है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने इससे पहले जारी लोकसभा चुनाव के तहत पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर भी आचार संहिता लागू रहने तक रोक लगा दी थी। सुदीप जैन ने कहा कि पूर्व के फैसलों के देखते हुए बायोपिक या ऐसे किसी और ट्रेलर की इजाजत नहीं दी जा सकती।

हालांकि, पीएम मोदी की बायोपिक का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है। चुनाव आयोग ने इसी हफ्ते सोमवार को बायोपिक पर सुप्रीम कोर्ट को सोमवार को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी थी। फिल्म की रिलीज पर चुनाव आयोग की रोक को चुनौती देने वाली प्रोड्यूसरों की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार, 26 अप्रैल का दिन तय किया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीनरेंद्र मोदीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज