लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को दी दूसरी क्लीन चिट, बदला स्थानीय अधिकारियों का फैसला

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 2, 2019 12:04 IST

फर्स्ट टाइम वोटरों से अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि वे बालाकोट एयरस्ट्राइक को अपना वोट समर्पित करें।इस मामले की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को क्लीन चिट दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी को आयोग ने निर्णय अपने ही अधिकारियों के खिलाफ जाकर क्लीन चिट दी है। पीएम मोदी के बयान को महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और उस्मानाबाद जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) ने पीएम मोदी के बयान को आचार संहिता का उल्लंघन माना था। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के वर्धा में एक चुनावी सभी के दौरान फर्स्ट टाइम वोटरों से अपील की थी कि वे बालाकोट एयरस्ट्राइक को अपना वोट समर्पित करें।

चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन मामले की शिकायत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरी क्लीन चिट दे दी है। आयोग ने निर्णय अपने ही अधिकारियों के खिलाफ जाकर दिया है। दरअसल, पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के वर्धा में एक चुनावी सभी के दौरान फर्स्ट टाइम वोटरों से अपील की थी कि वे बालाकोट एयरस्ट्राइक को अपना वोट समर्पित करें। 

पीएम मोदी के बयान को महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और उस्मानाबाद जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) ने पीएम मोदी के बयान को आचार संहिता का उल्लंघन माना था। दोनों अधिकारियों ने इस बात को माना था आयोग के निर्देशों दिए गए निर्देशों के आधार पर पीएम मोदी का बयान असंगत है और राजनीतिक लाभ के लिए सशस्त्र बलों का इस्तेमाल किया गया है। 

पीएम मोदी के इस बयान को विपक्षी पार्टियों ने आचार संहिता का उल्लंघन मानकर चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद आयोग ने पीएम मोदी के बयान पर क्लीन चिट दे दी। 

पीएम मोदी ने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर इसी रैली में का था कि कांग्रेस अध्यक्ष उस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जहां मेजोरिटी माइनॉरिटी में है। साथ ही साथ हिन्दू आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर अटैक किया था। 

इधर, एक अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने की याचिका पर 30 अप्रैल को सुनवाई की थी, जिसके बाद कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस भेजा। साथ ही कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 मई की तारीख तय कर दी थी।

यह याचिका कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की ओर से दायर की गई है। सुष्मिता देव ने अपनी याचिका में कहा था है कि पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता संबंधी उल्लंघन के बावजूद चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है। देव ने अपनी याचिका में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ शिकायतों पर निर्वाचन आयोग की कथित निष्क्रियता को ‘पक्षपात’ का लक्षण और मनमाना बताया था।

सुष्मिता देव ने आरोप लगाया है कि आम चुनाव की घोषणा होने की तारीख 10 मार्च से ही पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष ने विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों और राज्यों में जनप्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों और चुनाव कराने के नियमों तथा प्रक्रिया का उल्लंघन किया है। ये जगजाहिर है कि वे नफरत फैलाने वाले भाषण दे रहे हैं, निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट प्रतिबंध के बावजूद राजनीतिक प्रचार के लिये सशस्त्र बलों का बार-बार जिक्र कर रहे हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चुनाव आयोगबालाकोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर