लाइव न्यूज़ :

पाटन में दिये गए पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण को चुनाव आयोग की क्लीन चिट

By भाषा | Updated: May 5, 2019 06:03 IST

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोदी के खिलाफ 21 अप्रैल को पाटन में चुनाव प्रचार के दौरान सेना का जिक्र करने वाला बयान देकर चुनाव आयोग के परामर्श और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत की गयी थी। इस मामले में गुजरात के सीईओ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी थी।

Open in App

चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुजरात के पाटन में चुनाव प्रचार के समय नियमों का उल्लंघन करने वाला बयान देने मामले में क्लीन चिट देते हुये इस बारे में की गयी शिकायत को खारिज कर दिया है। आयोग के सूत्रों के अनुसार आयोग ने गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत को गलत करार दिया है। इसे मिलाकर आयोग की तरफ से मोदी को छह बार क्लीन चिट दी जा चुकी है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि क्या 21 अप्रैल को पाटन में दिये भाषण को लेकर आयोग में सर्वसम्मति थी।

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोदी के खिलाफ 21 अप्रैल को पाटन में चुनाव प्रचार के दौरान सेना का जिक्र करने वाला बयान देकर चुनाव आयोग के परामर्श और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत की गयी थी। इस मामले में गुजरात के सीईओ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी थी।

सीईओ की रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने इस मामले में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुडे़ विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच के आधार पर शिकायत को सही नहीं पाया। सूत्रों के अनुसार सीईओ की रिपोर्ट में मोदी के भाषण से आदर्श आचार संहिता अथवा आयोग के दिशानिर्देशों और परामर्श का उल्लंघन होने की पुष्टि नहीं हुयी है।

उल्लेखनीय है कि आयोग इससे पहले मोदी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की पांच अन्य शिकायतों को गलत बताते हुये उन्हें (मोदी को) क्लीन चिट दे चुका है। इनमें महाराष्ट्र के लातूर और वर्धा में मोदी के भाषणों में सेना के शौर्य का जिक्र करके चुनावी लाभ हासिल करने की शिकायत की गयी थी। सूत्रों के अनुसार, एक चुनाव आयुक्त ने एक अप्रैल को वर्धा के भाषण को लेकर प्रधानमंत्री को क्लीन चिट के आयोग के फैसले पर असहमति जताई थी।

इस भाषण में मोदी ने कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी पर अल्पसंख्यक बहुल वायानाड सीट से चुनाव लड़ने को लेकर निशाना साधा था और उन्होंने नौ अप्रैल को लातूर में पहली बार वोट करने जा रहे युवाओं से बालाकोट हवाई हमले तथा पुलवामा शहीदों के नाम पर वोट की अपील की थी। इन आयुक्त ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को उनके नागपुर में दिये भाषण के मामले में क्लीन चिट देने पर भी असहमति प्रकट की थी।

इस भाषण में शाह ने कथित तौर पर कहा था कि केरल की वायनाड सीट में अल्पसंख्यक, बहुसंख्यक हैं। पाटन में दिये भाषण में मोदी ने कथित तौर पर कहा था कि उन्होंने भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्द्धमान की वापसी नहीं होने पर पाकिस्तान को ‘‘परिणाम’’ भुगतने की चेतावनी दी। वर्द्धमान को पाकिस्तान में बंदी बना लिया था और एक मार्च को उसे रिहा कर दिया गया था। वह पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 का पीछा कर रहे थे। ये विमान भारतीय सीमा में प्रवेश कर गये थे और उन्होंने सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पाटनचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल