लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र और हरियाणा के विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, जानें पूरी चुनावी प्रक्रिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2019 11:37 IST

2014 के विधानसभा चुनाव 15 अक्टूबर को संपन्न हुए थे और 19 अक्टूबर को नतीजे आए थे। 2019 के चुनाव की घोषणा के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। तारीखों का ऐलान किया जाएगा।2014 के विधानसभा चुनाव 15 अक्टूबर को संपन्न हुए थे और 19 अक्टूबर को नतीजे आए थे।

चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाण विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को तारीखों की घोषणा करेगा। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है। महाराष्ट्र और हरियाणा में 2014 के विधानसभा चुनाव 15 अक्टूबर को और नतीजे 19 अक्टूबर को आए थे।

विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही दोनों राज्यों में आदर्श चुनाव संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव घोषणा करने के सात दिन के अंदर आयोग को नोटिफिकेशन जारी करना होता है। नोटिफिकेशन जारी होने के सातवें दिन नामांकन की प्रक्रिया शुरू होती है। नामांकन भरने के अंतिम दिन के बाद अगले दिन चुनाव अधिकारी उम्मीदवारों के फॉर्म की छंटनी करता है। छंटनी करने बाद दो दिन का समय नाम वापसी के लिए दिया जाता है।

नाम वापसी की सीमा पूरी होने के बाद उम्मीदवार को प्रचार के लिए 14 दिन का समय मिलता है। प्रचार खत्म होने के तीसरे दिन मतदान होता है। मतदान के चौथे दिन मतों की गणना के साथ नतीजे घोषित किए जाते हैं। इसके बाद सरकार बनाने के लिए राज्यपाल की भूमिका शुरू होती है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019चुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारतSonipat Municipal Corporation election result 2026: सोनीपत में राजीव जैन की बादशाहत बरकरार, कौन जीता, कौन हारा? देखें सभी वार्डों के पार्षदों की फुल लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल