लाइव न्यूज़ :

Election 2023: भाजपा ने आगामी 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, नड्डा ने चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त

By रुस्तम राणा | Updated: July 7, 2023 17:13 IST

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रहलाद जोशी को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी बनाया है, जबकि नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सह-चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रहलाद जोशी को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी बनाया गया हैछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए ओम प्रकाश माधुर को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई हैतेलंगाना और एमपी विधानसभा चुनाव के लिए क्रमश: प्रकाश जावड़ेकर और भूपेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को 4 राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। विधानसभा चुनाव राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं तेलंगाना में होने हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रहलाद जोशी को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी बनाया है, जबकि नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सह-चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। 

इसी तरह छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए ओम प्रकाश माधुर को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है और उनके सहयोगी के रूप में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह-चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। 

दक्षिणी राज्य तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है और उनके साथ सहयोगी के रूप में सुनील बंसल को लगाया गया है। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

  

टॅग्स :जेपी नड्डाBJPराजस्‍थान चुनावमध्य प्रदेश चुनावतेलंगाना चुनावछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो