लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में बुजुर्ग व्यक्ति ने पत्नी की जलती चिता पर छलांग लगाकर दी जान

By भाषा | Updated: August 25, 2021 15:32 IST

Open in App

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पत्नी की मौत से व्यथित एक बुजुर्ग अंतिम संस्कार के दौरान उसकी जलती चिता पर कूद गया और जलने से उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।यह घटना मंगलवार को जिले के गोलामुंडा ब्लॉक के सिआलजोडी गांव की है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार के बाद निलामणि सबर (65) के चार बेटे और रिश्तेदार परंपरा के अनुसार नजदीक के जलाश्य में नहाने गए तो इस दौरान वह (सबर) अपनी पत्नी रायबड़ी (60) की जलती चिता पर कूद गए।उन्होंने बताया कि सबर की मौके पर ही मौत हो गई। वह गांव की ग्राम पंचायत समिति के पूर्व सदस्य थे। केगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक दामू पजारा ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा, “ मुझे अन्य स्रोतों से घटना का पता चला और मैं इसका विवरण जुटाने के लिए वहां जा रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी