लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में दो अलग अलग सडक हादसो में आठ लोगो की मौत, 7 अन्य घायल

By भाषा | Updated: August 26, 2021 00:28 IST

Open in App

राजस्थान के श्रीगंगानगर और जोधपुर ग्रामीण में बुधवार शाम दो अलग-अलग सडक हादसों मे आठ लोगो की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गये। श्रीगंगानगर के घमूडवाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दो कारों की भिडंत में पांच लोगो की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये। थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि घटना सूरतगढ-गंगानगर राष्ट्रीय राज मार्ग मांजूवास की रोही के पास हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रामधन (25), हेतराम (25), बलतेज सिंह (55), लवलीन कौर (50) सुखजीत सिंह (45) के रूप में की गई है। घायलों को उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार सुबह करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक कार श्रीगंगानगर जा रही थी जबकि दूसरी कार बीकानेर जा रही थी।उन्होंने बताया कि इस संबंध में बीकानेर जा रही कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जोधपुर ग्रामीण के बालेसर थाना क्षेत्र के आगोलाई गांव के पास एक अन्य सडक हादसे में कार, सेना के ट्रक और एक मोटर साइकिल की भिडंत में तीन लोगो की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग रामदेवरा से लौट रहे थे। जोधपुर से जैसलमेर की तरफ जा रहा सेना का ट्रक हादसे के बाद पलट गया। मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारतJammu-Kashmir Accident: डोडा में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से हादसा, 4 जवानों की मौत; 9 जख्मी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम