लाइव न्यूज़ :

धन शोधन के मामले में ईडी ने पूर्व विधायक की जमीन, करोड़ों की कीमत वाली खेल अकादमी जब्त की

By भाषा | Updated: August 17, 2021 22:55 IST

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को बताया कि पनवेल के एक सहकारी बैंक से जुड़े 512 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के मामले में उसने महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विवेकानंद शंकर पाटिल की करोड़ों रुपये कीमत की खेल अकादमी और जमीनें मंगलवार को जब्त की है। केन्द्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन निषेध कानून के तहत पनवेल स्थित ‘करनाल खेल अकादमी और जमीन के कई टुकड़ों’ को जब्त करने का एक अंतरिम आदेश जारी किया गया है। यह अकादमी कई एकड़ जमीन में फैली हुई है और वहां तैराकी, विभिन्न एथलेटिक्स और खेल गतिविधियों की सुविधा है। पूर्व विधायक की जब्त की गई अचल संपत्तियों की कीमत करीब 234 करोड़ रुपये है। ईडी ने पिछले ही सप्ताह धन शोधन के इस मामले में पाटिल और अन्य के खिलाफ विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। चार बार विधायक रह चुके 66 वर्षीय पाटिल को एजेंसी ने जून में गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज