लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के खाद्य मंत्री के घर ईडी की रेड, एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

By अंजली चौहान | Updated: October 5, 2023 09:06 IST

प्रवर्तन निदेशालय मध्यमग्राम नगर पालिका में एक कथित भर्ती घोटाले की जांच के तहत खाद्य और आपूर्ति मंत्री रथिन घोष और उनके सहयोगियों से जुड़े कोलकाता में 13 स्थानों पर तलाशी ले रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार के पश्चिम बंगाल में ईडी छापेमारी कर रही हैराज्य खाद्य मंत्री के आवास पर छापेमारी उत्तर 24 परगना जिले में भी हो रही छापेमारी

कोलकाता:प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गुरुवार को पश्चिम बंगाल के खाद्य मंत्री रथिन घोष के आवास पर छापा मार रही है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत मंत्री के घर सहित कोलकाता में 13 स्थानों पर तलाशी ले रही है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्यमग्राम नगर पालिका में कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री रथिन घोष के आवास पर छापा मारा है।

गौरतलब है कि रथिन घोष मध्यमग्राम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हैं और उन पर सरकारी नौकरियों में अयोग्य उम्मीदवारों की भर्ती के घोटाले में शामिल होने का आरोप है।

ईडी उन आरोपों की जांच कर रही है कि घोष और उनके सहयोगियों ने नौकरियों के बदले उम्मीदवारों से रिश्वत ली थी। ईडी अभी तलाशी अभियान में जुटी हुई है और इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

इसके अलावा उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रशांत चौधरी के आवास पर भी प्रवर्तन निदेशालय छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी टीटागढ़ नगर पालिका में भर्ती में कथित भ्रष्टाचार के मामले में की जा रही है। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयपश्चिम बंगालकोलकाताkolkata
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?