लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के बिजली मंत्री बालाजी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, राजद प्रमुख लालू और जदयू अध्यक्ष ललन ने सरकार पर निशाना साधा, हम लड़ेंगे और जीतेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2023 16:44 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा इस तरह की मनमानी और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की जदयू कड़ी निंदा करती है।

Open in App
ठळक मुद्देकोई गलती न करें- हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे।वर्ष 2024 के आम चुनाव तक यह जारी रहेगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ हम एकजुट हैं।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी के ठिकानों पर हुई ईडी की छापेमारी को लेकर लालू यादव और ललन सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि हम लड़ेंगे और हम जीतेंगे। बस विपक्ष एकजुट रहे।

लालू यादव ने सोशल मीडिया पर अंग्रेजी में किए पोस्ट में लिखा, तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियों द्वारा प्रतिशोध की एक और कार्रवाई को देखना चौंकाता या आश्चर्यचकित नहीं कर रहा। वर्ष 2024 के आम चुनाव तक यह जारी रहेगा। कोई गलती न करें- हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ हम एकजुट हैं। वहीं ललन सिंह ने कहा कि ईडी ने तमिलनाडु में वी. सेंथिल बालाजी के घर पर छापा मारा है, जो 23 जून को पटना में नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई सभी विपक्षी पार्टियों की बैठक को ध्यान में रखते हुए नरेंद्र मोदी सरकार की घबराहट और हताश प्रतिक्रिया है।

भाजपा सरकार राज्यों में विपक्षी दलों के नेतृत्व वाली सरकारों को बदनाम करने के लिए विपक्षी दलों के खिलाफ संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। 23 जून से पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की उम्मीद बहुत अधिक है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा इस तरह की मनमानी और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की जदयू कड़ी निंदा करती है।

दरअसल, वी सेंथिल बालाजी के खिलाफ 'कैश फॉर जॉब्स घोटाले' में पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस व एंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ईडी) को जांच की अनुमति दी थी। इसके बाद धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत तमिलनाडु के बिजली मंत्री के घर की तलाशी ली गई थी।

टॅग्स :तमिलनाडुएमके स्टालिनलालू प्रसाद यादवRajiv Ranjan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं