लाइव न्यूज़ :

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के आवास पर की छापेमारी, गिरे कंपनी के शेयर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2023 14:03 IST

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के अनुसार, दिल्ली और आसपास के गुरुग्राम में संपत्तियों पर तलाशी ली।

Open in App
ठळक मुद्देयह छापेमारी कथित तौर पर मुंजाल के करीबी एक व्यक्ति के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की शिकायत के एवज में की गई हैरिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन मुंजाल के खिलाफ पीएमएलए मामला दर्ज किया गया है।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल और कई अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत मंगलवार को छापेमारी की। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के अनुसार, दिल्ली और आसपास के गुरुग्राम में संपत्तियों पर तलाशी ली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह छापेमारी कथित तौर पर मुंजाल के करीबी एक व्यक्ति के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की शिकायत के एवज में की गई है, जिसकी जांच अघोषित विदेशी मुद्रा ले जाने के आरोप में की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन मुंजाल के खिलाफ पीएमएलए मामला दर्ज किया गया है।

पवन मुंजाल के आवास पर ईडी की छापेमारी की रिपोर्ट के बाद मंगलवार को हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में भारी गिरावट आई। दोपहर 1:32 IST पर हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के शेयर 4.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹3,067.65 पर थे।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च 2022 में, हीरो मोटोकॉर्प पर कथित कर चोरी को लेकर आयकर विभाग ने छापा मारा था और यहां तक कि तलाशी के दौरान हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के सीईओ और एमडी पवन मुंजाल के आवास पर भी आयकर विभाग पहुंची थी।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयहीरो मोटोकॉर्प
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए