लाइव न्यूज़ :

ED ने अनिल अंबानी, सुभाष चंद्रा सहित जेट एयरवेज के पूर्व अध्यक्ष नरेश गोयल को जारी किया समन, 19 मार्च को पेश होने के आदेश, Yes Bank से जुड़ा है मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 16, 2020 20:41 IST

मुंबई की विशेष अदालत ने धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर की प्रवर्तन निदेशालय को दी गई हिरासत अवधि सोमवार को 20 मार्च तक के लिए बढ़ा दी।

Open in App

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार (19 मार्च) को पेश होने के लिए फ्रेश समन जारी किया है। अनिल अंबानी के अलावा एस्सेल समूह के सुभाष चंद्रा, जेट एयरवेज के पूर्व अध्यक्ष नरेश गोयल और DHFLके प्रवर्तक कपिल वधावन को भी समन जारी किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इनको येस बैंक (Yes Bank) के संस्थापक राणा कपूर द्वारा दिए गए बुरे ऋण के संबंध में है। 

मुंबई की विशेष अदालत ने धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर की प्रवर्तन निदेशालय को दी गई हिरासत अवधि सोमवार को 20 मार्च तक के लिए बढ़ा दी। निजी क्षेत्र के बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ को ईडी ने आठ मार्च को धन शोधन निषेध कानून के तहत गिरफ्तार किया क्योंकि वह कथित रूप से यस बैंक से जुड़े संकट की जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। शुरुआत में 62 वर्षीय कपूर को 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा गया था, फिर हिरासत की अवधि में विस्तार करते हुए उसे 16 मार्च तक कर लिया गया।

जांच एजेंसी के अनुरोध पर अदालत ने कपूर को 20 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया। इसबीच कपूर ने अदालत को बताया कि उसे आस्थमा और अवसाद की दिक्कत है। बैंकर ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ आपको बताना चाहता हूं कि मेरा परिवार इलाज मुहैया करा रहा है, लेकिन मैं नहीं जानता कि यह कब बिगड़ जाएगा।’’

टॅग्स :यस बैंकअनिल अंबानीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

कारोबार40000 करोड़ का मामला?, अनिल अंबानी को नया समन, 26 फरवरी को पेश हो

भारत'एपस्टीन के नाम दर्ज कराने के बाद अनिल अंबानी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?' राहुल गांधी ने लोकसभा में पूछा

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया