लाइव न्यूज़ :

ईडी ने कोलकाता में कोविड-19 से जुड़े भ्रष्टाचार के संबंध में तलाशी अभियान चलाया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 17:56 IST

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोविड-19 से संबंधित आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी जैसी भ्रष्ट गतिविधियों की जांच के सिलसिले में बुधवार को कोलकाता में 10 स्थानों पर तलाशी ली। ईडी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने रेमडेसिविर इंजेक्शन जैसी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की कथित तौर पर जमाखोरी और अधिक कीमत वसूलने में शामिल लोगों के खिलाफ छह मामले दर्ज किए हैं। ईडी के सूत्रों ने बताया, ‘‘हमने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, जिन्होंने महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 से संबंधित आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी की और कालाबाजारी में लिप्त थे। हमारी टीम कोलकाता में 10 जगहों पर तलाशी ले रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी को उम्मीद है कि तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न कोविड राहत सामग्री को लेकर अधिक कीमत वसूलने से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद होंगे। उन्होंने कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी के जरिए धन शोधन में लिप्त होने या नकली दवाएं और ऑक्सीमीटर जैसे नकली उपकरणों की आपूर्ति करने के आरोप में कई लोगों को तलब किया गया है और उनसे पूछताछ की गई है। ईडी के सूत्रों ने कहा, ‘‘हम देबांजन देब और उसके सहयोगियों द्वारा संचालित फर्जी टीका लगाने के गिरोह की भी जांच कर रहे हैं। उन्होंने फर्जी टीके लगाकर निर्दोष लोगों को धोखा दिया और कई लोगों की जान जोखिम में डाल दी थी।’’ देब ने खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बताकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी। कोलकाता पुलिस ने जून में कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित करने के आरोप में देब को गिरफ्तार किया था। देब द्वारा आयोजित टीकाकरण शिविर में तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी टीके की खुराक ली थी। मोबाइल पर टीका लेने का संदेश नहीं आने पर चक्रवर्ती ने सबसे पहले इस मामले का पर्दाफाश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह