लाइव न्यूज़ :

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के आप विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को किया गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: November 6, 2023 16:03 IST

ईडी के सूत्रों ने कहा कि गज्जनमाजरा को हिरासत में लिया गया क्योंकि वह मामले में पूछताछ के लिए चार समन से बच निकला था। उन्होंने बताया कि उसे सोमवार शाम को मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआप एमएलए जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के खिलाफ दर्ज पीएमएलए केस में हुए गिरफ्तारइससे पहले विधायक को मामले में पूछताछ के लिए भेजे गए थे चार समन, लेकिन नहीं हुए पेशईडी सूत्रों ने बताया कि उसे सोमवार शाम को मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा

चंडीगढ़: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को पंजाब के आम आदमी पार्टी (आप) विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को गिरफ्तार कर लिया है। आप के अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक 60 वर्षीय जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को पिछले साल उनके खिलाफ दर्ज धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) मामले में गिरफ्तार किया गया है। ईडी के सूत्रों ने कहा कि गज्जनमाजरा को हिरासत में लिया गया है क्योंकि वह मामले में पूछताछ के लिए चार समन से बच निकले थे। उन्होंने बताया कि उसे सोमवार शाम को मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा।

जालंधर ईडी की टीम ने गज्जनमाजरा को उस समय हिरासत में ले लिया जब वह सुबह मलेरकोटला जिले के अमरगढ़ में आप कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सितंबर 2022 में, ईडी की एक टीम ने गज्जनमाजरा के घर के अलावा अमरगढ़ में उनके परिवार द्वारा संचालित एक स्कूल और एक पशु चारा फैक्ट्री पर छापा मारा था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले साल ₹40.92 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में उनकी संपत्तियों की तलाशी ली थी, जिसके बाद ईडी ने उनके खिलाफ पीएमएलए मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने कहा था कि तलाशी के दौरान ₹16.57 लाख की राशि, 88 विदेशी मुद्रा नोट और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।

गज्जनमाजरा बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी बनाए गए सात लोगों और कंपनियों में से एक है। आरोपियों में बलवंत सिंह, कुलवंत सिंह, तेजिंदर सिंह, मेसर्स तारा हेल्थ फूड्स लिमिटेड, इसके निदेशकों के माध्यम से मेसर्स तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बदला हुआ नाम मलौध एग्रो लिमिटेड) और लोक सेवक/निजी व्यक्ति शामिल हैं। लुधियाना में बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा द्वारा मालेरकोटला के गौंसपुरा में गज्जनमाजरा की फर्म के खिलाफ शिकायत के बाद सीबीआई जांच की गई थी। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयआम आदमी पार्टीपंजाबमनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाMoney laundering case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम