लाइव न्यूज़ :

ED ने अमानतुल्लाह खान को किया गिरफ्तार, वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई

By आकाश चौरसिया | Updated: September 2, 2024 12:47 IST

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। आज तड़के सुबह ही ईडी ने उनके घर पर डेरा डाल दिया था और उनको लेकर जांच की।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कियादिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की हालांकि, गिरफ्तार से पहले ही इस बात को लेकर विधायक ने इस बात की आशंका जाहिर की थी

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी 'आप' के विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय ने वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि सोमवार को तड़के सुबह ही ईडी उनके घर पर पहुंच गई थी, जहां कागजात को केंद्रीय एजेंसी खंगाल रही थी। हालांकि, आज ही आम आदमी पार्टी विधायक ने इस बात की आशंका जाहिर कर दी थी कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उन्होंने कहा, "मेरे घर अभी ED के लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे हैं"।

अमानतुल्लाह खान ओखला से विधायक हैं, उनपर ईडी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित बनाया है। इसी सिलसिले में उनके घर पर आज दिल्ली स्थित केंद्रीय एजेंसी ईडी पहुंची थी।  

खबरों की मानें तो ईडी की टीम को पहले आप विधायक ने अपने घर में घुसने से रोका था, लेकिन फिर गेट खोला। इस पर आप विधायक के खिलाफ कार्रवाई के जवाब में पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और ईडी की कार्रवाई की आलोचना की थी। 

इस बीच आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह बोले कि अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी दोनों जारी है। 

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?