लाइव न्यूज़ :

चक्रवात यास के मद्देनजर पूर्वी रेलवे ने लिया फैसला, 24 मई से 29 मई तक 25 ट्रेनों को किया गया रद्द

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 24, 2021 10:19 IST

चक्रवात तूफान यास के मद्देनजर पूर्वी रेलवे ने 24 मई से 29 मई के बीच 25 ट्रेनों को बंद करने का फैसला लिया है ।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी रेलवे ने चक्रवात यास के मद्देनजर 24 से 29 मई के बीच 25 ट्रेनें की रद्दआईएमडी ने कहा- 26 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तट से टकाराएगा तूफान मौसम विभाग ने हवा की गति 155-165 से बढ़कर 185 तक होने का अनुमान लगाया है

मुंबई : पूर्वी रेलवे ने चक्रवात यास के कारण 24 मई से 29 मई के बीच 25 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला  किया है ।  रेलवे ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस फैसले की जानकारी दी  । साथ ही रद्द की गई ट्रेनों की सूची भी साझा की।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉक्टर मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि 'शनिवार की सुबह बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र रविवार को  दवाब में बदल गया और सोमवार की सुबह तक यही यास चक्रवात का रूप ले लेगा ।' उन्होंने कहा कि 'यास तूफान के  बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।'

डॉ महापात्रा ने बताया कि 'यह 26 मई की शाम को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तट से टकराएगा । आईएमडी ने चक्रवाती हवा की गति लगभग 155-165 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताई थी ।

एएनआई से बात करते हुए डॉ महापात्रा ने कहा कि 'एक बहुत बड़े पैमाने पर और खतरनाक हवा की गति है । यह लगभग चक्रवात तौकाते की हवा की गति के समान है । यहां तक कि चक्रवात तूफान अम्फाल, जिसने पिछले साल लैंडफॉल बनाया था । यह उसकी हवा की गति समान थी ।

इस बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र मंत्रालय / एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता, जो पूर्वानुमानित चक्रवात यास  से उत्पन्न आपदा से निपटेंगे । चक्रवात यास से बचने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार और ओडिशा सरकार ने भी पूरी तैयारी कर ली है ताकि इस तूफान से कम से कम नुकसान हो ।

टॅग्स :पश्चिम बंगालओड़िसायास चक्रवात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो