लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में हिली धरती, हुगली जिले में 10 किमी गहरी जगह पर था भुकंप का केंद्र

By भाषा | Updated: August 28, 2018 20:34 IST

 मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भूकंप शाम करीब छह बजकर 33 मिनट पर आया था और इसका केन्द्र यहां से 40 किलोमीटर दूर हुगली जिले में 10 किलोमीटर की गहरायी में था। 

Open in App

कोलकाता, 28 अगस्त : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में आज शाम कम तीव्रता का भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता पांच मापी गयी। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भूकंप शाम करीब छह बजकर 33 मिनट पर आया था और इसका केन्द्र यहां से 40 किलोमीटर दूर हुगली जिले में 10 किलोमीटर की गहरायी में था। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जी. के. दास ने कहा कि भूंकप मध्यम तीव्रता का था।

पूर्वी इंडोनेशिया में 6.2 की तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

पूर्वी इंडोनेशिया में मंगलवार (28 अगस्त) 6.2 तीव्रता के भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किये गए। हालांकि इससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है और ना ही सुनामी की चेतावनी जारी की गयी है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केन्द्र इंडोनेशिया के नियंत्रण वाले तिमोर द्वीप से 100 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में कुपांग में महज आठ किलोमीटर की गहराई में था। इसके बाद 5.6 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पहले झटके को काफी शक्तिशाली बताया, जो कुछ सेकंड तक रहा। 

एएफपी के एक संवाददाता ने कुपांग में बताया, “मैं अपने कार्यालय के दूसरे मंजिल पर था और अचानक भूकंप के कारण हर कोई बाहर की ओर भागने लगा।” उन्होंने कहा, “सभी कुर्सियां हिलने लगती थी...हम लोम्बोक में आए सभी झटकों से सकते में थे।” केवल इस साल की गर्मियों में लोम्बोक में आए भूकंपों में 555 लोगों की जान जा चुकी है। 

इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने कहा कि चीजें बहुत जल्द सामान्य हो गयीं। एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने एक बयान में कहा, “स्थानीय आपदा शमन एजेंसी के अधिकारी अब भी भूकंप के प्रभाव का आकलन कर रहे हैं।” 

टॅग्स :भूकंपपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज