लाइव न्यूज़ :

Laddakh Earthquake: लद्दाख के कारगिल जिले में आज दोपहर महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.2 की तीव्रता से 2:53 बजे आया था भूकंप

By आजाद खान | Updated: April 24, 2022 16:44 IST

आपको बता दें कि दो दिन पहले भी करगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता 4.0 बताई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख के कारगिल जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए।इस भूकंप में किसी जान माल के नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। इसकी तीव्रता 4.2 बताई जा रही है।

Laddakh Earthquake: क्रेंद शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप दोपहर के 2:53 बजे आई थी जिसकी तीव्रता 4.2 बताई जा रही है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है। आपको बता दें कि इससे पहले 22 अप्रैल को भी कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 22 अप्रैल को भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई थी। हालांकि इस भूकंप का एपीसेंटर कारगिल से 169 किमी उत्तर में महसूस किए गए थे। खबरों के अनुसार, दो दिन पहले हुए भूकंप में किसी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। 

इसी महीने जम्मू-कश्मीर में भी आया था भूकंप

इससे पहले 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भूकंप आया था। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी और कहा कि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र किश्तवाड़ में था। अधिकारियों ने यह भी कहा था कि इससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली थी।

अप्रैल में भी में करगिल जिले में आया था भूकंप

वही 08 अप्रैल को भी केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल जिले में 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने दी थी। अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं थी। एनसीएस के मुताबिक, यह भूकंप शाम 5.12 बजे आया था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र करगिल से 82 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में स्थित था।

टॅग्स :Kargilलद्दाखभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतलद्दाख की ठंडी हवा में राजनीतिक सरगर्मी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील