लाइव न्यूज़ :

Earthquake Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, यहां देखें नेपाल, देहरादून, दिल्ली और नोएडा की वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 3, 2023 17:38 IST

Earthquake Delhi-NCR: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.2 है और इसका केंद्र नेपाल में पांच किलोमीटर की गहराई में है।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये।जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।घबराकर इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

Earthquake Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.2 है और इसका केंद्र नेपाल में पांच किलोमीटर की गहराई में है। नेपाल का वीडियो देख कर आपका इसका अंदाजा लगा सकते हैं। 

जयपुर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। दोपहर करीब दो बजकर 55 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए और लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बताया कि जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

नेपाल के पश्चिमी हिस्सों में मंगलवार दोपहर को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। उसने बताया कि भूकंप का केंद्र अपराह्न दो बजकर 40 मिनट पर काठमांडू से 700 किलोमीटर पश्चिम में बझांग जिले के तालकोट इलाके में दर्ज किया गया था। भूकंप बझांग और पड़ोसी भारत के आसपास के जिलों में भी महसूस किया गया।

उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार सहित अनेक स्थानों पर मंगलवार दोपहर दो बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, 6.2 तीव्रता के भूकंप का केंद्र नेपाल था। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि फिलहाल प्रदेश में जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

नेपाल में आए भूकंप के कारण दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नेपाल में 25 मिनट के अंतराल पर 4.6 और 6.2 तीव्रता के दो झटके आए। एक अधिकारी ने बताया कि 4.6 तीव्रता का पहला भूकंप का झटका अपराह्न 2:25 बजे नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में आया।

अपराह्न 2:51 बजे हिमालयी राष्ट्र में एक बार फिर तेज भूकंप का झटका आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी लोगों ने दूसरे भूकंप के बाद तेज झटके महसूस किए और अपने कार्यालयों और ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए। दिल्ली पुलिस ने लोगों से न घबराने की अपील की है।

दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “हमें उम्मीद है कि आप सब सुरक्षित हैं। कृपया अपनी इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर आ जाएं, लेकिन घबराएं नहीं। लिफ्ट का इस्तेमाल न करें। किसी भी आपातकालीन मदद के लिये 112 पर फोन करें।” चंडीगढ़ और जयपुर समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। जयपुर में पुलिस नियंत्रण कक्ष ने कहा कि अभी तक किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

टॅग्स :भूकंपदिल्लीनॉएडाNCRउत्तराखण्डउत्तर प्रदेशनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज