लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के कलबुर्गी में तीन दिन में चार बार आया भूकंप

By भाषा | Updated: October 12, 2021 11:34 IST

Open in App

बेंगलुरु,12 अक्टूबर कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में मंगलवार को सुबह भूकंप आया जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.5 मापी गई। इससे जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अक्टूबर से अब तक बीदर और कलबुर्गी के पास उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में छह बार भूकंप आया है। इसमें से एक और पांच अक्टूबर को दो बार बसवकल्याण में और नौ,11 तथा 12 अक्टूबर को कुल चार बार कलबुर्गी में भूकंप आया।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केन्द्र के अनुसार सोमवार को सुबह कलबुर्गी के गड़ीकेश्वर गांव के निकट तीन तीव्रता का और रात नौ बज कर 55 मिनट पर उसी स्थान पर चार तीव्रता का भूकंप आया। मंगलवार को सुबह चिंचोली के कुपनूर गांव में भूकंप आया जिसका केन्द्र कुपनूर से 1.6 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।

पुलिस ने बताया कि लगातार आ रहे भूकंप के कारण भयभीत लोगों ने गड़ीकेश्वर और कुपनूर में घरों के बाहर खुले में रात बिताई।

कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त मनोज राजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने लगातार आ रहे भूकंप के कारणों को समझने के लिए भूवैज्ञानिकों की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में आपदा प्रबंधन दलों को सतर्क किया गया है। उन्हें यह भी बताया गया है कि अधिक तीव्रता वाला भूकंप आने की स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल