लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.2 तीव्रता

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 29, 2017 20:28 IST

भूकंम में किसी भी तरह की जान-माल की हानी और हताहत होने की खबर नहीं है।

Open in App

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकम के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप का केंद्र यहां से करीब 89 किलोमीटर दूर पेर्का में था। भूकंप शाम करीब 4 बजकर 59 मिनट पर आया था। इस बीच अच्छी बात यह है कि भूकंम में किसी भी तरह की जान-माल की हानी और हताहत होने की खबर नहीं है।

बता दें कि इस इलाके में इससे पहले 4.5 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं बीते दिन (28 दिसंबर) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार शाम 4 बजकर 48 मिनट पर 4.7 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे । इसका केंद्र चमोली में था। 

आपको बता दें कि अगर भूकंप आता है तो आप आसानी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए  मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

इसके अलावा अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।

टॅग्स :भूकंपअंडमान निकोबार द्वीप समूह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज