लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में आया भूकंप, तीव्रता 4.1 मापी गई

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 26, 2020 09:32 IST

भूकंप जब भी आता है तो इससे अपना बचाव आप आसानी कर सकते हैं। इसके लिए मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों।

Open in App
ठळक मुद्दे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।भूकंप सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर आया।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर आया। इस बीच सुबह-सुबह लोग घरों से बाहर निकल आए। हालाकि तीव्रता ज्यादा नहीं थी। भूंकप आने की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी। 

एनसीएस के भूंकप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार के जानमाल की नुकसान की सूचना नहीं है। इसके अलावा राज्य के बहरामपुर से 30 किमी दक्षिण पूर्व में भी 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।

इससे पहल 21 अगस्त को झारखंड के साहिबगंज और आसपास के इलाकों में भूकंप का झटका महसूस किया गया थी। भूकंप दोपहर बारह बजकर सात मिनट पर आया था, जो 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.3 मापी गई थी। 

भूकंप आने पर कैसे करें बचाव 

भूकंप जब भी आता है तो इससे अपना बचाव आप आसानी कर सकते हैं। इसके लिए मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें। 

इसके अलावा अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।

टॅग्स :भूकंपपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos