लाइव न्यूज़ :

पहले फिरौती के लिए अपहरण होता था, अब सीधे बैंक खाते खाली हो जाते हैं: डीजीपी मुकुल गोयल

By भाषा | Updated: August 12, 2021 16:39 IST

Open in App

मेरठ, 12 अगस्त उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल ने साइबर अपराध को लेकर बृहस्पतिवार को यहां कहा कि समय के साथ अपराध का तरीका बदल गया है, पहले फिरौती के लिए अपहरण होता था, अब सीधे बैंक खाते खाली हो जाते हैं।

गोयल ने कहा कि इस समय साइबर अपराध बढ़ रहा है और हमारे दरोगा इसकी विवेचना करने में कम सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि इसके चलते दरोगाओं को साइबर अपराध का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपराध की दृष्टि से बहुत ही संवेदनशील है और यहां का अपराध दिल्ली और पूरे प्रदेश को प्रभावित करता है।

पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने बताया कि बागपत व शामली जिला बना दिए गए, लेकिन वहां अभी तक पुलिसकर्मियों के लिए पुलिसलाइन की व्यवस्था नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि जल्दी दोनों जिलों में पुलिस लाइन का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कराया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर सभी जनपदों में कड़ी सुरक्षा की जा रही है। एडीजी और आईजी खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। पुलिस महानिदेशक ने जनप्रतिनिधियों से भी अलग-अलग वार्ता की और उनसे अपराध और अफसरों की कार्यशैली के बारे में बातचीत की गई।।

इससे पहले पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल सुबह 10 बजे मेरठ पहुंचे। पुलिस लाइन पहुंचते ही डीजीपी ने सलामी ली। पुलिस महानिदेशक ने इससे पहले जोन के सभी जनपदों के कप्तान और नोएडा के कमिश्नर के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी कप्तानों और कमिश्नर से पुलिस की बेहतरी के लिए सुझाव मांगे ताकि उन पर काम हो सके।

कौमी एकता मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने जनसमस्याओं को लेकर पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल से मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos