लाइव न्यूज़ :

चीन दौरे पर सुषमा स्वराजः भारत ने पुलवामा हमले का बदला लिया, अब हम समस्या को बढ़ाना नहीं चाहते!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 27, 2019 09:49 IST

आतंक पर एयर स्ट्राइक के बाद सुषमा स्वराज वैश्विक समुदाय को साधने के लिए बुधवार को चीन दौरे पर पहुंची हैं। वहां उन्होंने चीन और रूस के विदेश मंत्री से मुलाकात कर स्ट्राइक की जानकारी दी।

Open in App

आतंक पर एयर स्ट्राइक के बाद सुषमा स्वराज वैश्विक समुदाय को साधने के लिए बुधवार को चीन दौरे पर पहुंची हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वुज़ेन में चीन के विदेश मंत्री वांग ली और रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात की। यहां उन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया और कहा भारत आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति रखता है। उन्होंने कहा कि ये मिलिटरी ऑपरेशन नहीं था। कोई मिलिटरी इंस्टालेशन को निशाना नहीं बनाया गया। हमारा उद्देश्य आतंकी कैम्प को तहस-नहस करना था ताकि वो भारत के खिलाफ कोई अन्य हमला ना कर सके। हम हालात को और बिगाड़ना नहीं चाहते। हम जिम्मेदारी के साथ बर्ताव जारी रखेंगे।

चीन में सुषमा स्वराज के भाषण की प्रमुख बातेंः-

- भारत और चीन के रिश्ते दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण हैं। अप्रैल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की अनौपचारिक मुलाकात के बाद हमारे रिश्ते और बेहतर हुए हैं।

- यह दोनों पक्षों के लिए जरूरी है कि हमारे नेताओं के रास्ते पर प्रभावी कदम बढ़ाए जाएं। हमने अच्छे प्रयास किए हैं और आगे भी जारी रखेंगे।

- सुषमा स्वराज ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों पर पुलवामा में हमले से सभी ज्ञात हैं। ये हमला पाकिस्तान में फल-फूल रहे जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था। जिसमें हमने अपने 40 जवान खो दिए और कई गंभीर घायल हो गए।

- ऐसे हमले सभी देशों के लिए अलर्ट हैं कि आतंक के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंज नीति और कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

- पाकिस्तान के अपनी सीमा में आतंकी गतिविधियों के बारे में इनकार करने के बाद भारत सरकार ने प्रीएम्टिव एक्शन लिया और नागरिक हताहत ना हों इसलिए टारगेट करके आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। 

- सुषमा स्वराज ने कहा कि ये मिलिटरी ऑपरेशन नहीं था। कोई मिलिटरी इंस्टालेशन को निशाना नहीं बनाया गया। हमारा उद्देश्य आतंकी कैम्प को तहस-नहस करना था ताकि वो भारत के खिलाफ कोई अन्य हमला ना कर सके। हम हालात को और बिगाड़ना नहीं चाहते। हम जिम्मेदारी के साथ बर्ताव जारी रखेंगे।

फूंक-फूंककर कदम रख रहा है चीन

पाकिस्तान की ओर झुकाव रखने वाला चीन भारतीय वायुसेना के हमले के बाद फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। दरअसल, वह नहीं चाहता है कि भारत को नाराज कर दोनों देशों के बीच 18.68 फीसदी की सालाना दर से बढ़ रहा द्बिपक्षीय व्यापार खतरे में पड़ जाए। यही वजह है कि पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर भारत की कार्रवाई के बाद भी उसने दोनों देशों से 'संयम बरतने' की अपील की है। साथ ही भारत से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए कहा है।

टॅग्स :सुषमा स्वराजभारतीय वायुसेना स्ट्राइकसर्जिकल स्ट्राइकचीनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह