लाइव न्यूज़ :

पोम्पिओ के साथ बैठक महत्वपूर्ण होगी, व्यापार से संबंधित मसलों पर चर्चा करेंगे: जयशंकर

By भाषा | Updated: June 25, 2019 15:27 IST

अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ बुधवार को आतंकवाद, अफगानिस्तान, हिंद प्रशांत, ईरान, व्यापार मुद्दे और बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर चर्चा होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुजरात से राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम सकारात्मक रुख के साथ मिलने जा रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देनौकरशाह से मंत्री बने जयशंकर ने कहा, ‘‘परिस्थितियों में बदलाव के साथ नीतियों में परिवर्तन आम बात है। चीनी राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री मोदी की पिछले साल की मुलाकात के बाद से हमारे संबंध स्थिर हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के साथ चर्चा के दौरान व्यापार के मुद्दों पर साझे हित के बिंदुओं की तलाश करने की कोशिश करेगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ बुधवार को आतंकवाद, अफगानिस्तान, हिंद प्रशांत, ईरान, व्यापार मुद्दे और बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर चर्चा होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुजरात से राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम सकारात्मक रुख के साथ मिलने जा रहे हैं।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘माइक पोम्पिओ के साथ बैठक महत्वपूर्ण होगी। हम निश्चित तौर पर दोनों देशों के बीच व्यापार से संबंधित मसलों पर चर्चा करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दोनों देशों के अपने हित हैं, और इस वजह से कुछ टकराव सामान्य है। हम कूटनीति का इस्तेमाल कर साझे हित के बिंदुओं की तलाश करने की कोशिश करेंगे।’’

चीन के साथ भारत की नीतियों के बारे में नौकरशाह से मंत्री बने जयशंकर ने कहा, ‘‘परिस्थितियों में बदलाव के साथ नीतियों में परिवर्तन आम बात है। चीनी राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री मोदी की पिछले साल की मुलाकात के बाद से हमारे संबंध स्थिर हैं।’’

जयशंकर ने कहा कि अन्य मुद्दों को सुलझाने के लिए (भारत और चीन के बीच) बातचीत जारी है। मंत्री ने यह भी कहा कि चीनी राष्ट्रपति के इस साल भारत दौरे पर आने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि चीनी राष्ट्रपति इस साल भारत आयेंगे। मैं स्वयं भी चीन जाने की योजना बना रहा हूं लेकिन इसके लिए तारीख अभी तय नहीं है।’’ 

टॅग्स :मोदी सरकारअमेरिकाइंडियाजयशंकरडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए