लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा मामले में सीजेआई रमण के हस्तक्षेप की दुष्यंत दवे ने सराहना की

By भाषा | Updated: October 9, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा पर “उल्लेखनीय हस्तक्षेप करने” और “आगे आकर” उच्चतम न्यायालय का “नेतृत्व” करने के लिए भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण की सराहना की है। प्रधान न्यायाधीश रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने घटना का स्वतः संज्ञान लिया था और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर स्पष्ट रूप से असंतोष व्यक्त किया था।

न्यायालय ने आरोपी आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल खड़ा किया, साक्ष्यों को सुरक्षित करने का आदेश दिया और जांच की जिम्मेदारी किसी और एजेंसी को सौंपने पर भी विचार किया। वर्तमान प्रधान न्यायाधीश के कुछ पूर्ववर्तियों के आलोचक रहे दवे ने न्यायमूर्ति रमण की सराहना की और कहा कि उक्त घटना में न्यायिक हस्तक्षेप उल्लेखनीय था।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दिन में मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने बेहद जिम्मेदाराना और संयमित तरीके से कार्रवाई की। एक वेब पोर्टल को दिए साक्षात्कार में दवे ने कहा कि सीजेआई ने इस मामले की सुनवाई कर नागरिकों को एक सकारात्मक संदेश दिया है और वह आगे आकर न्यायालय का नेतृत्व कर रहे हैं।

भारत के प्रधान न्यायाधीश रमण की प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में उल्लेखनीय काम किया है तथा अपनी संवैधानिक शपथ का पालन किया है, जो कि उनके पहले आए चार सीजेआई ने नहीं किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए