लाइव न्यूज़ :

डीयू के कार्यवाहक वीसी ने अफगान छात्रों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 21:49 IST

Open in App

दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति पीसी जोशी ने बृहस्पतिवार को अफगान छात्रों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अफगान छात्रों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अपने देश की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के कुछ दिनों बाद, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर एंड फॉरेन स्टूडेंट्स रजिस्ट्री के अधिकारियों ने अफगान छात्रों के साथ बैठक की। विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में लगभग 200 अफगान छात्र अध्ययन कर रहे हैं। उनमें से कई घर लौट चुके हैं क्योंकि कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में करीब 48 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विश्वविद्यालय के एक बयान में कहा गया है, "अफगान छात्रों ने अपने देश की मौजूदा स्थिति के बारे में अपनी चिंताओं और पीड़ा को साझा किया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना, जिसमें वीजा विस्तार, आईसीसीआर छात्रवृत्ति, छात्रावास, वित्तीय समस्याएं आदि शामिल थे।" जोशी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय उन्हें हर संभव मदद और सहायता प्रदान करेगा और डीयू अपने अफगान छात्रों के साथ खड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज