लाइव न्यूज़ :

अडानी विवाद पर कांग्रेस की रैली में दूल्हे की ड्रेस में दिखा शख्स, प्रदर्शनकारी उसे बैरिकेड को पार कराने की कोशिश करते हुए दिखे, Video

By रुस्तम राणा | Updated: March 16, 2023 18:44 IST

प्रदर्शन के दौरान जैसे ही पुलिस ने बैरिकेड्स के पार प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया, उसी दौरान आंदोलनकारियों ने दूल्हा बने उस व्यक्ति को उठा लिया और बैरिकेड्स के पार भेजने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देदोलनकारियों ने दूल्हा बने उस व्यक्ति को उठा लिया और बैरिकेड्स के पार भेजने की कोशिश कीहालांकि इस दौरान पुलिस यह कहती हुई नजर आई कि आपको चोट लग जाएगीबुधवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने संसद से प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय तक मार्च करने की कोशिश की

नई दिल्ली: अडानी मुद्दे को लेकर गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में एक आदमी कुर्ता-पायजामा, पगड़ी और 2,000 रुपये के नोटों की माला पहने दूल्हे के रूप में दिखाई दिया। प्रदर्शन के दौरान जैसे ही पुलिस ने बैरिकेड्स के पार प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया, उसी दौरान आंदोलनकारियों ने दूल्हा बने उस व्यक्ति को उठा लिया और बैरिकेड्स के पार भेजने की कोशिश की।

हालांकि इस दौरान पुलिस यह कहती हुई नजर आई कि आपको चोट लग जाएगी। लेकिन प्रदर्शनकारियों की भीड़ उस व्यक्ति को उठाकर धक्का देकर बैरिकेड के पार पहुंचाने का प्रयास किया और पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

गौरतलब है कि जब से  हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी इंटरप्राइजेज के खिलाफ धोखाधड़ी लेनदेन और शेयर-कीमत में हेरफेर सहित आरोप लगाए हैं। तब से अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई है और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमले कर रही है। 

हालांकि गौतम अडानी के नेतृत्व वाले समूह ने आरोपों को झूठ बताते हुए खारिज कर दिया है और कहा है कि यह सभी कानूनों और प्रकटीकरण आवश्यकताओं के अनुपालन में है।

बुधवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने संसद से प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय तक मार्च करने की कोशिश की, लेकिन केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। 

टॅग्स :वायरल वीडियोकांग्रेसAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण